टुंडी/धनबाद —-: आज दिनांक 20 सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार को टुंडी थाना में नवनियुक्त पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उमाशंकर ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा की अमन चैन बहाल करना मेरी प्रथम प्राथमिकता में से एक होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!साथ ही नए प्रभारी उमाशंकर ने कहा की टुंडी जैसे प्राकृतिक सौंदर्य संसाधनों से परिपूर्ण क्षेत्रों को अगर किसी ने कलंकित करने की कोशिश भी किया तो उससे बलपूर्वक निपटा जायेगा।
बताया जाता है कि इससे पूर्व उमाशंकर रेल पुलिस बोकारो में पदस्थापित थे। आज ही टुंडी थाना में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक के पद पर योगदान दिया है।