कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 9 युवक हिरासत में
धनबाद: कतरास मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हुड़दंग करने के आरोप में 9 युवकों को पकड़कर थाने लाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में कुछ युवक आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। इससे वहां अशांति फैलने और विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। स्थिति को देखते हुए कतरास पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और सभी 9 युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि मेला क्षेत्र में शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मेला क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है।