कतरास कुम्हार पट्टी में अवैध कोयला खनन का कहर! चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: बाघमारा के कतरास स्थित कुम्हार पट्टी इलाके में कथित अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उनकी मौत होने की बात सामने आई है।

घटना रामकनाली ओपी क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि मलबे के नीचे कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटना की सूचना पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल मलबे में और कितने लोग दबे हैं और हादसे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। राहत-बचाव अभियान जारी है।

बड़ा सवाल: प्रतिबंधित और असुरक्षित स्थानों पर कथित अवैध कोयला खनन आखिर कब तक लोगों की जान को खतरे में डालता रहेगा?

About Author

error: Content is protected !!