बैंक मोड़ में ट्रैफिक जवान पर महिला को धक्का देने का आरोप, लोगों ने किया जमकर विरोध

बैंक मोड़ में ट्रैफिक जवान पर महिला को धक्का देने का आरोप, लोगों ने किया जमकर विरोध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


धनबाद के बैंक मोड़ में ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक जवान पर राह चलती महिला को धक्का देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि धक्का लगने के बाद महिला सड़क पर औंधे मुंह गिर गई और घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैफिक जवान की हरकत का जमकर विरोध किया। इस दौरान जवान और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही।

घायल महिला को लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने ड्यूटी पर तैनात जवान के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल महिला को किस वजह से धक्का दिया गया और घटना की पूरी स्थिति क्या थी, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

About Author

error: Content is protected !!