रंजय सिंह हत्याकांड का फैसला टला, MP/MLA कोर्ट ने निर्णय रखा सुरक्षित

धनबाद: बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड मामले में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद स्थित MP/MLA कोर्ट ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत अगली निर्धारित तारीख पर इस मामले में अपना निर्णय सुनाएगी।
रंजय सिंह हत्याकांड के फैसले पर लंबे समय से लोगों की नजर टिकी हुई थी। शनिवार को अदालत के निर्णय का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया।
इस मामले में हर्ष सिंह और नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा को आरोपी बनाया गया है। मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं और पक्षों की दलीलों पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय सुरक्षित रखा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा पहले से ही रंजय सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद है। अब आरोपी पक्ष और मामले से जुड़े लोगों की नजर अदालत की अगली तारीख पर टिकी है। कोर्ट के फैसले के बाद ही इस बहुचर्चित हत्याकांड की आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।