चंदनक्यारी में मवेशी तस्करी के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा, 6 मवेशियों से लदी पिकअप पकड़ी

चंदनक्यारी में मवेशी तस्करी के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा, 6 मवेशियों से लदी पिकअप पकड़ी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


चंदनक्यारी: चंदनक्यारी प्रखंड के सितानाला, वानसाड़ा और मानपुर इलाके में मंगलवार सुबह मवेशी चोरी और कथित तस्करी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर 6 मवेशियों से लदी एक पिकअप वैन को पकड़ लिया। वाहन में मौजूद एक महिला को भी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।


ग्रामीणों के मुताबिक, JH-10BD-7258 नंबर की पिकअप वैन सुबह करीब 6 बजे संदिग्ध तरीके से इलाके में घूम रही थी। आरोप है कि इसमें सितानाला, वानसाड़ा, मानपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से मवेशियों को चोरी कर डिगवाडीह की ओर ले जाया जा रहा था।
संदेह होने पर ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया और सितानाला प्राथमिक विद्यालय के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया। ग्रामीणों को देखकर चालक साहिल अंसारी और कथित आरोपी वसी कस्काली, निवासी फुसबंगलो, थाना जोरापोखर, मौके से फरार हो गए।
वहीं वाहन में मौजूद मालेखा खातून, जिसे वसी कस्काली की पत्नी बताया गया है, को ग्रामीणों ने मवेशियों के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
घटना के बाद सितानाला, वानसाड़ा और मानपुर के ग्रामीणों ने अमलाबाद ओपी पहुंचकर लिखित शिकायत दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से मवेशी चोरी और कथित तस्करी का गिरोह सक्रिय है।
पुलिस ने 6 मवेशियों और पिकअप वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, मवेशियों की चोरी और तस्करी से जुड़े आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

About Author

error: Content is protected !!