दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, नाला में निकला फ्लैग मार्च; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाला/जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जामताड़ा जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आम जनता एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक श्री शंभू कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं नेतृत्व में नाला क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व नाला एसडीपीओ किशोर तिर्की ने किया। इसमें नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज मंडल, सूचित राणा, बृजेन पासवान, सहायक अवर निरीक्षक निताई दास, चंदन सिंह सहित जिला पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। साथ ही आईआरबी और क्यूआरटी के जवानों ने भी फ्लैग मार्च में भाग लिया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसका मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती एवं निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस प्रशासन की अपील: दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

रिपोर्ट: प्राइम न्यूज़24

About Author

error: Content is protected !!