दुमका विधायक बसंत सोरेन के निधन की खबर निकली अफवाह, झामुमो ने दी सफाई

दुमका विधायक बसंत सोरेन के निधन की खबर निकली अफवाह, झामुमो ने दी सफाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका। झारखंड में दुमका विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इसे अफवाह बताया है। इस खबर से क्षेत्र के लोगों में चिंता फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के श्राद्धकर्म की प्रक्रिया में नेमरा में हैं। झामुमो के दुमका जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता भी नेमरा पहुंचे हैं।

वहीं, बसंत सोरेन के निधन की वायरल खबर को लेकर झामुमो नेताओं के पास लगातार फोन आ रहे हैं। पार्टी के नेता इस खबर को अफवाह बताते हुए स्थिति सामान्य होने की जानकारी दे रहे हैं।

अपील: सोशल मीडिया पर किसी भी संवेदनशील खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें। बिना पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाने से बचें।

जनता की आवाज़, सच का साथ — Prime News 24 हर मुद्दे पर आपके साथ। Follow, Like and Share कर हमारी मुहिम को मजबूत बनाएं। हर खबर सबसे पहले पाने के लिए Subscribe करें।

#Dumka #BasantSoren #HemantSoren #JMM #Jharkhand #PrimeNews24

About Author

error: Content is protected !!