जयराम महतो विवाद पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, धनबाद में आंदोलन के संकेत

जयराम महतो विवाद पर पुलिस एसोसिएशन सख्त, धनबाद में आंदोलन के संकेत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच कथित गाली-गलौज और विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन, झारखंड सशस्त्र पुलिस-03 गोविंदपुर, धनबाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा का मुद्दा उठाया है।
एसोसिएशन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की रात विधायक जयराम महतो द्वारा थाना प्रभारी रवि कुमार को WhatsApp Call के माध्यम से कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि बातचीत के दौरान सरकार बदलने के बाद कार्रवाई करने की बात भी कही गई।
पुलिस एसोसिएशन का कहना है कि इस घटना के बाद मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे हैं, जिनमें पुलिसकर्मियों के प्रति कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। एसोसिएशन ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार बताया है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची की ओर से लिए गए निर्णय का झारखंड सशस्त्र पुलिस-03, गोविंदपुर, धनबाद के सभी सदस्य एवं कर्मी समर्थन करते हैं।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों के साथ होने वाले कथित दुर्व्यवहार और अमर्यादित व्यवहार को लेकर संगठन गंभीर है। मामले को लेकर आगे संगठनात्मक स्तर पर क्या कदम उठाया जाता है, इस पर अब सभी की नजर बनी हुई है।
हालांकि, विधायक जयराम महतो की ओर से इस प्रेस विज्ञप्ति में लगाए गए आरोपों पर कोई पक्ष दर्ज नहीं है। उनका पक्ष सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जा सकता है।

About Author

error: Content is protected !!