UGC Roll Back को लेकर धनसार में महत्वपूर्ण बैठक, रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन की तैयारी

UGC Roll Back को लेकर धनसार में महत्वपूर्ण बैठक, रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन की तैयारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। UGC Roll Back को लेकर बुधवार को लक्ष्मी नारायण स्कूल, धनसार में राहुल सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता और आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि UGC Roll Back के मुद्दे को लेकर आगे रणधीर वर्मा चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि प्रदर्शन की तारीख और समय अभी तय नहीं किए गए हैं। इसे लेकर आपसी विचार-विमर्श के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में हरीश सिंह, अमित सिंह, राहुल सिंह राजपूत, चंदन सिंह उज्जैन, अमित सिंह झरिया, रौशन सिंह, उज्ज्वल सिंह, हर्ष सिंह, सौरव सिंह, सोनू, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अंकित दुबे, आदित्य सिंह, बच्चा सिंह, सुशांत सिंह, सूरज सिंह कतरास, अभिजीत सिंह, गुड्डू सिंह और ढोलक सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजुद रहे।

बैठक में शामिल लोगों ने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी या संगठन की लड़ाई नहीं है, बल्कि समाज की एकजुट आवाज है। सभी से शांतिपूर्ण तरीके से इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने और एकजुट रहने की अपील की गई।

बैठक के अंत में सभी सहयोगियों और समर्थकों के प्रति आभार जताया गया। आयोजकों ने कहा कि आगे की रणनीति और प्रदर्शन की तिथि की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

 

About Author

error: Content is protected !!