Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में गौरव भगत ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
गौरव भगत के पदभार ग्रहण करने के बाद थाना क्षेत्र के लोगों को बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।