धनबाद में ED की दबिश: लोयाबाद के कनकनी नंबर-4 में सुबह-सुबह छापेमारी, सट्टेबाजी मामले से जुड़ी जांच
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाघमारा/धनबाद: धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित कनकनी नंबर-4 में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई कथित सट्टेबाजी से जुड़े एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। टीम संबंधित ठिकाने पर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की गहन जांच में जुटी हुई है।
हालांकि, छापेमारी को लेकर ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी नजर बनी हुई है। जांच में किसी बड़े नेटवर्क या अहम सुराग के सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।