धनबाद-गोमो रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में अज्ञात व्यक्ति की मौत, कुछ देर रुकी राजधानी एक्सप्रेस

धनबाद-गोमो रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, कुछ देर रुकी राजधानी एक्सप्रेस

धनबाद: धनबाद-गोमो रेल मार्ग पर गुरुवार को गंगा गौशाला के समीप स्थित रेलवे पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रेलवे के पोल संख्या 284/18 के पास हुई।

हादसे के दौरान राजधानी एक्सप्रेस को इसी रेलखंड से गुजरना था, लेकिन ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण ट्रेन को गोमो स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। ट्रैकमैन ने तत्परता दिखाते हुए शव को रेलवे ट्रैक से हटाया, जिसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर तथा उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला दुर्घटना का है, आत्महत्या का या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है।