तेज रफ्तार का कहर! शक्ति चौक पर नेक्सॉन कार और बाइक की जोरदार टक्कर, युवती समेत दो घायल

धनबाद: शहर के शक्ति चौक के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक नेक्सॉन कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक और एक युवती घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेक्सॉन कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

