टुंडी के नेमोरी जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कटे हुए 4 साल के पेड़ों के 16 टुकड़े जब्त

टुंडी के नेमोरी जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कटे हुए 4 साल के पेड़ों के 16 टुकड़े जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी (धनबाद): टुंडी वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिमी टुंडी के नेमोरी जंगल में छापेमारी कर अवैध रूप से काटे गए चार साल के पेड़ों के 16 टुकड़े बरामद किए हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान लकड़ी तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। जब्त लकड़ियों को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर टुंडी वन कार्यालय पहुंचा दिया है।
वन विभाग के अनुसार सूचना मिली थी कि नेमोरी जंगल में अवैध रूप से साल के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद प्रभारी फॉरेस्टर मनोज राय के नेतृत्व में टीम ने जंगल में छापेमारी की, जहां चार बड़े साल के पेड़ों के कुल 16 टुकड़े बरामद किए गए।
प्रभारी फॉरेस्टर मनोज राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अवैध कटाई और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
इस अभियान में प्रभारी फॉरेस्टर मनोज राय, प्रकाश इंदू, ओमप्रकाश कुमार, शाहिद अली, पूर्णचंद दत्ता समेत वन विभाग के कई कर्मचारी शामिल थे। विभाग फरार लकड़ी तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।

About Author

error: Content is protected !!