झरिया के कतरास मोड़ पर बवाल, पुलिस वाहन पर पथराव और सुतली बम से दहशत

झरिया के कतरास मोड़ पर बवाल, पुलिस वाहन पर पथराव और सुतली बम से दहशत

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित शराब दुकान के पास रविवार देर शाम ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान अचानक बवाल हो गया। पुलिस द्वारा शराबियों के जमावड़े को हटाने की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के अनुसार, झरिया पुलिस की गश्ती टीम शराब दुकान के पास अड्डेबाजी कर रहे लोगों को हटाने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं, उपद्रवियों द्वारा दो सुतली बम फेंके जाने की भी सूचना है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालात पर काबू पाने के लिए कतरास मोड़ से सिंह नगर तक फ्लैग मार्च निकाला गया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, जबकि पुलिस लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!