झारखंड: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, एंजियोप्लास्टी के बाद ICU में इलाज जारी

रांची: झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं राज्य के वर्तमान जेल महानिरीक्षक (आईजी) सुदर्शन मंडल की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के दौरान हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने उनकी एंजियोप्लास्टी की, जिसके बाद उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि एहतियात के तौर पर अगले 24 घंटे तक उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

सुदर्शन मंडल वर्तमान में झारखंड के जेल महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर कार्यरत हैं और पुलिस प्रशासन में उनकी पहचान एक अनुभवी एवं वरिष्ठ अधिकारी के रूप में होती है।

उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में चिंता का माहौल है। कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

About Author

error: Content is protected !!