सरायढेला के होटल न्यू हरि-इन में छापेमारी, 9 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

सरायढेला के होटल न्यू हरि-इन में छापेमारी, 9 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। धनबाद साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल न्यू हरि-इन से 9 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रामजी राय ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 103 और 108 में छापेमारी कर सभी आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह आम जनता से साइबर ठगी कर म्युल अकाउंट (Mule Accounts) जुटाता था और इन्हें अवैध ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के संचालकों को उपलब्ध कराता था। इसके जरिए ठगी की राशि को भारत से बाहर ट्रांसफर किया जाता था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 12 एंड्रॉइड मोबाइल, 17 सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के 17 एटीएम कार्ड, 4 क्यूआर कोड, 20 चेकबुक, 1 पासबुक और ₹50,000 नकद बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित दाँ (निरसा), आशीष कुमार (आरा, भोजपुर), चन्द्रकांत परिदा (खुर्दा, ओडिशा), महफुज आलम (कुमारधुबी), मिथलेश ठाकुर (भागलपुर), मो. आबिद आलम (बिहटा), आशुतोष कुमार आनंद (भागलपुर), मनंजर शेर आलम (बिहटा) और मो. गुफरान आलम (गोड्डा) शामिल हैं।
इस कार्रवाई में साइबर थाना पुलिस निरीक्षक विष्णु कुमार गोस्वामी सहित कई अधिकारी और सिटी हॉक्स टीम 7, 8 और 9 के जवान शामिल रहे।

About Author

error: Content is protected !!