ससुर और बहू का अवैध संबंध: सास बनी बाधा तो रच डाली हत्या की साजिश

ससुर और बहू का अवैध संबंध:
सास बनी बाधा तो रच डाली हत्या की साजिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

#गिरिडीह : जिले के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिरमाडीह गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बहू का अपने ही ससुर के साथ प्रेम संबंध था। इस संबंध में सास बाधा बन रही थी, जिसके बाद बहू और ससुर ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों पर सास की हत्या करने का आरोप है। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

जनता की आवाज़, सच का साथ — Prime News 24 हर मुद्दे पर आपके साथ। Follow, Like और Share कर हमारी मुहिम को मजबूत बनाएं। हर खबर सबसे पहले पाने के लिए Subscribe करें।

About Author

error: Content is protected !!