पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, मैरिज हॉल में काम के दौरान किया हमला

धनबाद में पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, मैरिज हॉल में काम के दौरान किया हमला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पारिवारिक विवाद से नाराज पति ने ब्लेड से किया वार, गंभीर रूप से घायल महिला SNMMCH में भर्ती, आरोपी फरार

धनबाद: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में रविवार को पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पांडरपल्ला न्यू इस्लामपुर स्थित अलहबीबी मैरिज हॉल में काम कर रही एक महिला पर उसके पति ने धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार झरिया चौथाईकुल्ही निवासी मेंहदी खातून अपने पति शहजाद उर्फ खैरु के साथ मैरिज हॉल में खाना बनाने का काम करती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और आरोपी पति अक्सर महिला के साथ मारपीट करता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
रविवार सुबह महिला मैरिज हॉल की ऊपरी मंजिल पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और अचानक उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलने पर भूली ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि पति-पत्नी मूल रूप से बोकारो जिले के निवासी हैं और झरिया में रहकर पांडरपल्ला स्थित अलहबीबी मैरिज हॉल में काम करते थे। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

About Author

error: Content is protected !!