खरखरी कोलियरी राइफल लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई राइफल बरामद

बड़ी खबर |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मधुबन (धनबाद):

बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 अंतर्गत खरखरी कोलियरी स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर तैनात निजी सुरक्षा गार्ड से राइफल छीनने की घटना का मधुबन पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल यादव और सचिन गोप के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई राइफल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान किंग्समैन सिक्योरिटी में कार्यरत गनमैन अनिल यादव और वाहन चालक सचिन गोप की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। पूछताछ में दोनों की संलिप्तता स्पष्ट होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गनमैन अनिल यादव ने इस पूरी घटना की सुनियोजित साजिश रची थी, जबकि वाहन चालक सचिन गोप के सहयोग से अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की निशानदेही पर ब्राह्मडीहा जंगल से लूटी गई राइफल बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस घटना के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद मुख्य कारण रहा है। पुलिस के अनुसार इस कांड में अन्य चार आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही फरार सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।

📰 पुलिस की बड़ी सफलता के बाद क्षेत्र में राहत, जांच जारी।

About Author

error: Content is protected !!