मौत के बाद भी जिंदा करने की उमीद, झाड़ फूक पे जागा भरोसा

मौत के बाद भी जिंदा करने की उमीद, झाड़ फूक पे जागा भरोसा

सांप काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक के लिए शव ले जाने पर अड़े परिजन, SNMMCH में हंगामा

धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब सांप के काटने से मृत एक युवक के परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। परिजनों का कहना था कि वे युवक का झाड़-फूंक के माध्यम से उपचार कराना चाहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के दुअरपहरी गांव निवासी 20 वर्षीय राजा कुमार को गुरुवार रात घर की छत पर सोने के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया था। घटना के बाद परिजनों ने उसे पहले गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार सुबह SNMMCH, धनबाद रेफर किया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान दोपहर में युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। उनका कहना था कि झाड़-फूंक के जरिए युवक को ठीक किया जा सकता है, इसलिए वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते।
अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने शव ले जाने से रोक दिया, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
बाद में परिजनों के अनुरोध पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने शव को बिना पोस्टमार्टम ले जाने की अनुमति दे दी। हालांकि, परिजनों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि यदि झाड़-फूंक के बाद भी युवक में कोई जीवन के संकेत नहीं मिलते हैं, तो शव को पोस्टमार्टम के लिए दोबारा SNMMCH लाना होगा। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
हंगामे के बाद परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर गिरिडीह के लिए रवाना हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!