धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे डीएसपी ट्रैफिक, चलाया सघन जांच अभियान

धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने सड़क पर उतरे डीएसपी ट्रैफिक, चलाया सघन जांच अभियान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, टोटो-ऑटो चालकों को चेतावनी

धनबाद: शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक खुद सड़क पर उतर गए। उन्होंने शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया और पुलिस पदाधिकारियों के साथ सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई। डीएसपी ट्रैफिक ने कहा कि सड़क किनारे वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण शहर में अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में टोटो और ऑटो चालक अपेक्षाकृत अधिक लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाना विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी जाए।
साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखें, ताकि सभी को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था का लाभ मिल सके।

About Author

error: Content is protected !!