दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में जुटे युवा, 20 से अधिक कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में जुटे युवा, 20 से अधिक कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा शनिवार को एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए युवाओं से आवेदन प्राप्त किए।

मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन किया। कई कंपनियों ने प्रारंभिक चयन प्रक्रिया पूरी कर योग्य उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने रोजगार मेले का निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों व कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सहायक नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को रोजगार के साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार के स्वरूप और कौशल की मांग लगातार बदल रही है। ऐसे में युवाओं को समय-समय पर अपने कौशल को उन्नत करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है और रोजगार मेले इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने कौशल विकास पर विशेष ध्यान दें ताकि बदलते रोजगार बाजार में बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

About Author

error: Content is protected !!