बाघमारा सिनीडीह में भू-धसान की आशंका से दहशत, घरों और जमीन में पड़ी दरारें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाघमारा : #मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनीडीह में टांडाबाड़ी जैसी भू-धसान की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इलाके के कई घरों की दीवारों और जमीन में दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार शाम श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग में ब्लास्टिंग के बाद अचानक कई घरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित परिवारों को धीरे-धीरे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वहीं सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बाघमारा से सुल्तान खान की रिपोर्ट