झारखंड पुलिस की बड़ी पहल: अब थानों की सुरक्षा पर रहेगी हाईटेक नजर, जगरनाथपुर थाना से CCTV सिस्टम की टेस्टिंग शुरू

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: राज्य के सभी थानों में सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में मंगलवार को रांची स्थित जगरनाथपुर थाना से अत्याधुनिक CCTV कैमरा इंस्टॉलेशन सिस्टम की टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू की गई।

टेस्टिंग के दौरान आईजी प्रोविजन मयूर पटेल, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा समेत JAP-IT के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कैमरों की कार्यप्रणाली, निगरानी क्षमता एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्यभर के थानों में आधुनिक CCTV सिस्टम लगाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही थानों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

About Author

error: Content is protected !!