मनियाडीह थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

मनियाडीह थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टुंडी/धनबाद : पश्चिमी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के मनियाडीह थाना परिसर में रविवार को ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।


बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अख्तर अहमद खान ने की, जबकि संचालन पत्रकार नवीन चंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नवनियुक्त डीएसपी नाजीर अख्तर तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस निरीक्षक साजिद हुसैन मौजूद रहे।


बैठक की शुरुआत में क्यूम अंसारी उर्फ छोटू अंसारी ने डीएसपी नाजीर अख्तर को अंगवस्त्र एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पुलिस निरीक्षक साजिद हुसैन, थाना प्रभारी अख्तर अहमद खान एवं एसआई बिक्रम सर को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीएसपी नाजीर अख्तर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व के दौरान यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस निरीक्षक साजिद हुसैन ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि मनियाडीह थाना क्षेत्र की सभी मस्जिदों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करेगी तथा डिजिटल निगरानी भी रखी जाएगी। साथ ही बिजली, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में थाना प्रभारी अख्तर अहमद खान, एसआई बिक्रम सर, पवन संजीत राम, जीवलाल मंडल, समाजसेवी महेंद्र सिंह चौधरी, चंद्र मोहन राय, रविकांत मंडल, इंद्रलाल बास्की, जय प्रकाश दा, मुख्तार अंसारी, राजेश मंडल, परेश सेन, कृष्ण कन्हैया दा, मनोरंजन दा, इम्तियाज अंसारी, कलीम अंसारी, गुलाम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

error: Content is protected !!