चलती ट्रेन में यात्रियों को पिस्तौल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

चलती ट्रेन में यात्रियों को पिस्तौल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची रेल मंडल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती ट्रेन में दो युवक यात्रियों को पिस्तौल लहराकर धमकाने लगे। डरे-सहमे यात्रियों के बीच एक महिला यात्री ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ जवान हरकत में आए और फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को हथियार समेत दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ट्रेन के अंदर यात्रियों को डराकर रौब झाड़ रहे थे। महिला यात्री की सतर्कता के कारण आरपीएफ ने समय रहते कार्रवाई की और किसी बड़ी घटना को होने से रोक दिया। गिरफ्तारी के दौरान जवानों ने दोनों के पास से हथियार भी बरामद किया है।
आरपीएफ आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे या नहीं।

About Author

error: Content is protected !!