कतरा्स तिवारीडीह में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 20 टन कोयला व 12 बाइक जब्त

कतरा्स तिवारीडीह में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 20 टन कोयला व 12 बाइक जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाघमारा/कतरा्स : बीसीसीएल के गोबिंदपुर क्षेत्र एरिया-3 अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के तिवारीडीह में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 टन अवैध कोयला और 12 मोटरसाइकिल जब्त की है।


जानकारी के अनुसार, तिवारी बस्ती में पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) प्रबंधन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।


जांच में सामने आया कि कोल डंप से चोरी कर कोयला एकत्र किया जाता था और बाद में मोटरसाइकिल के जरिए विभिन्न अवैध डिपो तक पहुंचाया जाता था। छापेमारी के दौरान करीब 20 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जबकि परिवहन में इस्तेमाल हो रही 12 मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।


जब्त कोयला और बाइक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना को सौंप दिया गया है।
इस अभियान में एरिया-3 के नोडल ऑफिसर शशि रंजन, प्रोजेक्ट ऑफिसर एस.के. शरण, सीआईएसएफ के जवान और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

About Author

error: Content is protected !!