मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प, हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में टकराव
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच मुर्शिदाबाद से तनाव की खबर सामने आई है। वोटिंग के दौरान तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों और आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच तीखी झड़प हो गई।
बताया जा रहा है कि मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि स्थिति धक्कामुक्की तक पहुंच गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की बात सामने आई है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भारी भीड़ और पुलिस बल मौजूद दिखाई दे रहा है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने हालात को संभालने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
मुर्शिदाबाद के ASP माजिद खान ने कहा कि हालात पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं और कहीं कोई बड़ी घटना नहीं हुई है।
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।