बंगाल चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में धनबाद पुलिस, SSP ने किया बॉर्डर निरीक्षण

बंगाल चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में धनबाद पुलिस, SSP ने किया बॉर्डर निरीक्षण

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड-बंगाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कड़ी में धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने निरसा स्थित डिबुडीह और चिरकुंडा बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए बॉर्डर पर चेकिंग व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। खासकर सभी इन-आउट प्वाइंट्स पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है, जिससे चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी मोहम्मद याकूब, एसडीपीओ रजत मानिक बाखला समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!