निरसा में अवैध कारोबार पर विधायक का ‘एक्शन मोड’, खुद थानेदार बन पकड़े कोयला लदे दो ट्रक

निरसा में अवैध कारोबार पर विधायक का ‘एक्शन मोड’, खुद थानेदार बन पकड़े कोयला लदे दो ट्रक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मैथन टोल प्लाजा पर समर्थकों संग नाकेबंदी, अल्टीमेटम के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। पुलिस प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर विधायक ने खुद मोर्चा संभाल लिया।
सोमवार सुबह विधायक अरूप चटर्जी अपने समर्थकों के साथ मैथन टोल प्लाजा पहुंचे और नाकेबंदी अभियान चलाया। इस दौरान जांच के क्रम में अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया गया।
बताया जा रहा है कि जब ट्रक चालकों से कागजात मांगे गए, तो वे वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पूछताछ में चालकों ने बताया कि कोयला उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। जांच में एक ट्रक पश्चिम बंगाल और दूसरा धनबाद का रजिस्ट्रेशन वाला निकला।
विधायक ने दोनों ट्रकों को मौके पर ही प्रशासन को सौंप दिया और आगे की कार्रवाई की मांग की।
मीडिया से बातचीत में विधायक अरूप चटर्जी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि उन्हें लगता है पुलिस उनकी जेब में है।
विधायक ने सतीश अग्रवाल और प्रेम सिंह नामक लोगों पर “सुमित फ्यूल्स” के नाम से अवैध कोयला कारोबार चलाने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि इस भट्ठे से रोजाना 15 से 20 ट्रक अवैध कोयला बाहर भेजा जाता है।
उन्होंने साफ कहा कि जब तक प्रशासन सख्त कार्रवाई नहीं करता, उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
अब बड़ा सवाल यह है कि विधायक के इस एक्शन के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है—क्या अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

About Author

error: Content is protected !!