धनबाद में बढ़ते अपराध पर समाजसेवी कन्हाई चौहान का बड़ा बयान, प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

धनबाद में बढ़ते अपराध पर समाजसेवी कन्हाई चौहान का बड़ा बयान, प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुभम यादव हत्याकांड का किया जिक्र, कोयला चोरी और कानून व्यवस्था को लेकर जताई चिंता

धनबाद: जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर समाजसेवी कन्हाई चौहान ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने हाल ही में हुए शुभम यादव हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने इसे प्रशासन की बड़ी विफलता बताया।
कन्हाई चौहान ने कहा कि धनबाद में कोयला चोरी और अवैध खनन का धंधा खुलेआम चल रहा है। बीसीसीएल और सीआईएसएफ जैसी एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं लापरवाही या मिलीभगत के कारण यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल और सख्त कदम उठाए जाएं। अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई कर जनता का भरोसा बहाल करना बेहद जरूरी है।
प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हालात में सुधार नहीं हुआ, तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

About Author

error: Content is protected !!