झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: बोकारो के SP, DIG और IG बदले गए

झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: बोकारो के SP, DIG और IG बदले गए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड सरकार ने देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव का असर खास तौर पर बोकारो जोन में देखने को मिला है, जहां एसपी, डीआईजी और आईजी—तीनों स्तर पर बदलाव किया गया है।

बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर को स्थानांतरित करते हुए जैप (JAP) का आईजी बनाया गया है।
वहीं पलामू के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को अब उत्तरी छोटानागपुर (बोकारो जोन) का नया आईजी नियुक्त किया गया है।
बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है।
सबसे अहम बदलाव के तहत बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह को हटाकर उनकी जगह नाथु सिंह मीणा को नया एसपी बनाया गया है।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। खासकर बोकारो जैसे संवेदनशील जिले में एक साथ कई बड़े अधिकारियों का बदलाव काफी अहम माना जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!