केंदुआडीह भू-धंसान: मेयर संजीव सिंह ने किया निरीक्षण, विस्थापितों के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश

केंदुआडीह भू-धंसान: मेयर संजीव सिंह ने किया निरीक्षण, विस्थापितों के लिए बेहतर व्यवस्था के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग स्थित केंदुआडीह क्षेत्र में हुए भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
मौके पर पहुंचकर मेयर ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के क्षेत्रीय महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और भू-धंसान के कारणों की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि मेयर ने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल से भी बातचीत कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया और जल्द से जल्द समाधान निकालने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी की जाए और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने मरम्मत कार्य और स्थायी समाधान की दिशा में तेजी लाने पर जोर दिया।

केंदुआडीह क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के विस्थापन को लेकर भी महापौर ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनके उचित पुनर्वास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

मेयर संजीव सिंह ने विस्थापितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खान-पान, पेयजल और आवास की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और अपनी चिंताएं जाहिर कीं। मेयर ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जल्द ही हालात सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

About Author

error: Content is protected !!