धनबाद में महिला कॉलेज के बाहर आशिक का “माफीनामा पोस्टर”, सुबह-सुबह मचा हड़कंप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रेमिका से माफी मांगने के लिए युवक ने दीवारों पर चिपकाए पोस्टर, कॉलेज प्रशासन ने बताया “शर्मनाक हरकत”

धनबाद: शहर के बीएसएस महिला महाविद्यालय में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉलेज खुलते ही बाहरी दीवारों पर अजीबोगरीब पोस्टर चिपके हुए मिले।
इन पोस्टरों में एक युवक ने ‘डिम्पी’ नाम की युवती से माफी मांगते हुए भावनात्मक संदेश लिखे थे। देखते ही देखते यह मामला पूरे कॉलेज परिसर में चर्चा का विषय बन गया और छात्राओं के बीच भी हलचल बढ़ गई।
सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और सभी पोस्टरों को हटाकर परिसर से बाहर फेंक दिया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. करुणा ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे शर्मनाक और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षण संस्थान के बाहर इस तरह की हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि रात के समय कॉलेज के आसपास गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन अलर्ट मोड में है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही जा रही है।