ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, स्कूल प्रबंधन पर फिर उठे सवाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ क्लास 1 में पढ़ने वाला एक छोटा बच्चा अर्णव कोल स्कूल परिसर से निकलकर अकेले भटकते हुए मेमको मोड़ तक पहुँच गया।
गनीमत रही कि रास्ते में ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल की नजर बच्चे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बच्चे को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बच्चे का मामा मौके पर पहुँचा और बच्चे को सही-सलामत घर ले जाया गया।
वहीं, ड्राइवर से बात करने पर पता चला कि बच्चा स्कूल से बिना अनुमति बाहर निकल गया था। ड्राइवर का कहना है कि वह बच्चे की तलाश में स्कूल के आसपास खोजबीन कर रहा था और इस पूरी घटना में स्कूल स्टाफ की लापरवाही सामने आ रही है।
यह घटना स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इससे पहले भी इस तरह की लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए।