धनबाद स्टेशन पर रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

धनबाद स्टेशन पर रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : रेल यात्रियों के मोबाइल और पर्स चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। धनबाद रेलवे स्टेशन से पुलिस ने तीन महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, यह गिरोह ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल, पर्स और कीमती सामान पर हाथ साफ करता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे पुलिस ने सादे लिबास में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन और पर्स बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और कई यात्रियों को अपना शिकार बना चुका है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

यात्रियों से अपील: यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतें।

About Author

error: Content is protected !!