
धनबाद (दक्षिणी टुंडी): प्रखंड क्षेत्र के राजाभीठा पंचायत अंतर्गत पुरनाडीह गांव से एक भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पुरनाडीह से प्रारंभ होकर राजाभीठा, केशका, गोपालपुर और कमियाडीह होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया।
जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी भक्तजन “जय श्री राम” के जयघोष के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक माहौल में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी आकर्षक बन गया। जुलूस शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें लोगों ने आपसी भाईचारे और श्रद्धा का परिचय दिया।
प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया गया।