धनबाद में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब भोला पांडेय के घर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग काफी तेजी से फैली, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए बेकाबू हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद
आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
आसपास के इलाकों में दहशत
किसी हताहत की पुष्टि नहीं