जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: तीर लगने से युवक गंभीर, रिम्स रेफर

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: तीर लगने से युवक गंभीर, रिम्स रेफर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के राजगंज क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, सीने में तीर लगने से हालत नाजुक

धनबाद: जिले के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंधा गांव के पहाड़पुर में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तीर से हमला कर दिया।
हमले में एक युवक के सीने, दिल के पास तीर जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!