धनबाद में अचानक ‘बर्फबारी’! ओलावृष्टि से सफेद हुई कोयलांचल की धरती, कश्मीर जैसा नजारा

धनबाद में अचानक ‘बर्फबारी’! ओलावृष्टि से सफेद हुई कोयलांचल की धरती, कश्मीर जैसा नजारा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : शनिवार को धनबाद में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने पूरे शहर का मंजर बदल दिया। कुछ ही मिनटों में सड़कों, छतों और मैदानों पर सफेद परत जम गई, जिससे कोयलांचल की धरती बर्फ की चादर में ढकी नजर आई।
शहर का प्रमुख इलाका रणधीर वर्मा चौक इस दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां लोग इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे। माहौल इतना खूबसूरत हो गया कि लोगों ने इसे “धनबाद में कश्मीर” जैसा अनुभव बताया।


दोपहर बाद घने बादल, तेज हवाएं और फिर अचानक शुरू हुई ओलावृष्टि से कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए।
ओलावृष्टि के बाद कई इलाकों में मोटी सफेद परत जम गई, जिससे बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, कुछ जगहों पर फसलों और वाहनों को हल्का नुकसान होने की भी खबर है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

About Author

error: Content is protected !!