धनबाद के वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान का नया तरीका, फर्जी Instagram ID से चला रहा गिरोह

धनबाद के वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान का नया तरीका, फर्जी Instagram ID से चला रहा गिरोह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के धनबाद जिले के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब अपराध के नए डिजिटल तरीके अपना रहा है। पुलिस से बचने के लिए उसने अपने काम करने के तौर-तरीकों में बड़ा बदलाव किया है और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा है।
हालिया पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में छिपा बैठा प्रिंस खान फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से अपने गिरोह को निर्देश दे रहा है।
जांच में सामने आया है कि वह “रेशमा परवीन” नाम की एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर रहा है। इस प्रोफाइल में महिला की तस्वीर और पहचान का उपयोग किया गया है, ताकि किसी को शक न हो सके।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए आपस में कोडवर्ड में बातचीत करते हैं। इसी माध्यम से हथियारों की सप्लाई, रंगदारी वसूली और ठिकानों की जानकारी साझा की जाती है।
साइबर सेल की जांच में यह भी पता चला है कि इस डिजिटल नेटवर्क के जरिए झारखंड के कई इलाकों में गिरोह सक्रिय बना हुआ है। खासकर रांची और धनबाद में इसका प्रभाव देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस “रेशमा परवीन” जैसी सभी फर्जी आईडी की पहचान करने और उनसे जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से इन डिजिटल कड़ियों को खंगाला जा रहा है, ताकि गिरोह के स्लीपर सेल और छिपे हुए सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई व्यापारियों और प्रभावशाली लोगों को रंगदारी के लिए धमकियां दी गई हैं। मांग पूरी नहीं होने पर फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रिंस खान अब डिजिटल प्लेटफॉर्म से चला रहा गिरोह
“रेशमा परवीन” नाम की फर्जी Instagram ID का इस्तेमाल
कोडवर्ड में होती है गैंग की बातचीत
सोशल मीडिया से हथियार सप्लाई और रंगदारी नेटवर्क ऑपरेट
पुलिस साइबर सेल के जरिए नेटवर्क तोड़ने में जुटी

About Author

error: Content is protected !!