फर्जी कंपनियों के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी का खुलासा, धनबाद से एक और आरोपी गिरफ्तार

फर्जी कंपनियों के नाम पर 2.5 करोड़ की ठगी का खुलासा, धनबाद से एक और आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: धनबाद साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोलकर करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर थाना में दर्ज कांड संख्या 53/25 के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, ठगों ने फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा में कई खाते खुलवाए और इन खातों के जरिए अवैध लेन-देन किया। गिरोह ने म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन किया था।
जांच के दौरान पुलिस ने मनीष सिंह (50 वर्ष), निवासी विकास नगर, जगजीवन नगर, धनबाद को सरायढेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में साइबर थाना की विशेष टीम ने की। टीम में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में इससे पहले भी प्रियंशु कुमार सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस इस पूरे गिरोह और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!