धनबाद पुलिस को मिले 85 नए वाहन, अब और तेज होगी पेट्रोलिंग

धनबाद पुलिस को मिले 85 नए वाहन, अब और तेज होगी पेट्रोलिंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी जिलों में पुलिस पेट्रोलिंग को सशक्त बनाने के लिए कुल 1477 नए वाहनों का आवंटन किया गया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर Anurag Gupta के आदेश के बाद आईजी प्रोविजन ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।
जानकारी के अनुसार, राज्य के पुलिस बेड़े में 628 चार पहिया और 849 दोपहिया वाहन शामिल किए गए हैं। फिलहाल ये सभी वाहन Doranda स्थित पुलिस मुख्यालय के रक्षित परिवहन में उपलब्ध हैं।
जिलों में आवंटन के तहत Dhanbad पुलिस को 40 चार पहिया और 45 दोपहिया, Ranchi को 80 चार पहिया और 73 दोपहिया, Jamshedpur को 51 चार पहिया और 89 दोपहिया, Bokaro को 39 चार पहिया और 53 दोपहिया, तथा Hazaribagh को 28 चार पहिया और 42 दोपहिया वाहन दिए गए हैं।
इन नए वाहनों के मिलने से जिलों में पुलिस पेट्रोलिंग और कानून-व्यवस्था की निगरानी पहले से अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

About Author

error: Content is protected !!