बेहराकूदर में पुराने विवाद में बमबाजी, बाल-बाल बचे लोग; पुलिस ने बाइक व बम के अवशेष जब्त किए
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कतरास
: बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकूदर में पुराने विवाद को लेकर देर शाम बमबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक हुए धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और कई लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद बमबाजी करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर सूचना मिलते ही बरोरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से बम के अवशेष और एक संदिग्ध बाइक को जब्त किया है।
पीड़ित पक्ष ने शुबम सिंह सहित कुछ अन्य लोगों पर बमबाजी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।