होली पर 4 मार्च को ड्राई डे घोषित, धनबाद में शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : होली के अवसर पर 4 मार्च को Dhanbad जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है। प्रशासन के निर्देशानुसार सभी सरकारी एवं निजी शराब दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी। इसके साथ ही किसी भी होटल, बार या रेस्टोरेंट में शराब परोसने और बिक्री करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध के दौरान यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री या भंडारण करते पाया गया, तो उसके खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर सघन जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।
गौरतलब है कि होली के दौरान धनबाद में शराब की बिक्री हर साल नए रिकॉर्ड बनाती रही है। पिछले वर्ष होली के दो दिनों में करीब 7.54 करोड़ रुपये की शराब बिक्री दर्ज की गई थी। वहीं नए साल के मौके पर भी करोड़ों रुपये की बिक्री हुई थी। इस वर्ष भी त्योहार को देखते हुए बाजार में भारी मांग का अनुमान लगाया जा रहा है।
होली और बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए दुकानों में पहले से अतिरिक्त स्टॉक मंगाया गया है। विदेशी और प्रीमियम ब्रांड की शराब 200 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक उपलब्ध है। साथ ही बीयर की मांग में भी तेजी देखी जा रही है, जिसे देखते हुए पर्याप्त स्टॉक रखा गया है।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाएं