धनबाद में बड़ा एंटी क्राइम अभियान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सघन जांच, 1552 वाहनों की हुई जांच

धनबाद : जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने बड़ा एंटी क्राइम अभियान चलाया। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सघन वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस दौरान कुल 1552 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई लोगों की पहचान सत्यापित की।
अभियान के तहत 47 लोग अड्डाबाजी करते और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़े गए, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।