धनबाद उपायुक्त ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व एसएसपी के साथ मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

धनबाद उपायुक्त ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व एसएसपी के साथ मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: धनबाद उपायुक्त ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं एसएसपी के साथ मंडल कारा धनबाद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में टीम ने यह सुनिश्चित किया कि बंदियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे। स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छ पेयजल, विधिक सहायता एवं चिकित्सा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने जेल परिसर स्थित पुस्तकालय, रसोईघर, अस्पताल, प्रशिक्षण केंद्र और योग केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इन सुविधाओं को और बेहतर व व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जेल प्रशासन को पारदर्शिता बनाए रखने और बंदियों के पुनर्वास संबंधी गतिविधियों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

About Author

error: Content is protected !!