बोकारो : पिंड्राजोरा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन जब्त, एक गिरफ्तार

बोकारो : पिंड्राजोरा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन जब्त, एक गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्धा चेकनाका पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदी एक सफेद रंग की पिकअप वैन को जब्त किया है। जब्त वाहन का नंबर JH 05 DF 9463 बताया गया है।


इस संबंध में पिंड्राजोरा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिर्धा चेकनाका के रास्ते दोपहर करीब 12 बजे एक पिकअप वैन में अवैध विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम द्वारा मिर्धा चेकनाका के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन रुकते ही चालक वाहन छोड़कर फरार होने लगा, जिसे पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान वाहन से 145 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। प्रत्येक पेटी में 750 एमएल की 12 बोतलें थीं, जिन पर “ANP Premium Whisky – For Sale in Haryana” अंकित पाया गया। बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रुपये बताया गया है।
पुलिस ने मौके पर ही शराब, बोतलें और सब्जी कार्टन को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
रितेश प्रधान, पिता – इन्द्रजीत प्रधान
निवासी – ग्राम बागलता, थाना कवाली
जिला – पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास – प्रवीण कुमार सिंह
पुलिस निरीक्षक, चास मु. अंचल – रूपेंद्र कुमार राणा
पिंड्राजोरा थाना प्रभारी – अभिषेक कुमार रंजन
पु.अ.नि. रमेश कुमार
पु.अ.नि. अनिल कुमार यादव
पु.अ.नि. विवेक कुमार पांडे
पु.अ.नि. अनिकेत कुमार
पु.अ.नि. धीरज उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी

About Author

error: Content is protected !!